कोरोना वायरस,  
सावधानी ही बचाव

        कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है चीन के वुहान प्रांत से फैला ये वायरस आज पूरे विश्व के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पूरा विश्व इससे निपटने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इटली में हुआ। विश्व में इटली का स्वास्थ्य विभाग दूसरे स्थान पर है लेकिन वह भी इस महामारी को काबू करने में असमर्थ रहा है।  अब तक इटली में 11,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग एक लाख से अधिक लोगों इस वायरस की चपेट में है। इटली की लापरवाही की वजह से इस महामारी से जूझ रहा है उसने सही समय पर लॉक डाउन ना करके इस वायरस को नौता दिया था जिसका वह खामियाजा  भुगत रहा है।
           भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने इसकी गंभीरता को देखते हुए, सही समय, सही निर्णय लेकर  इस महामारी से बचाव के लिए देश में 21 दिवस के लॉक डाउन की घोषणा की। कुछ राज्यों में तो कर्फ्यू तक लगा दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप इस वायरस की  रफ्तार भारत में धीमी पड़ गई है भारत में यह वायरस अभी सेकंड स्टेज पर है,  लेकिन इस लॉक डाउन का गंभीरता से पालन नहीं किया गया तो इसकी रफ्तार गति पकड़ सकती है और यह थर्ड स्टेज पर पहुंच सकता है, थर्ड स्टेज पर पहुंचने पर इसके परिणाम बहुत ही निराशाजनक हो सकते हैं इसलिए हम सभी को लॉक डाउन का पालन गंभीरता से करना होगा, तभी हम इसकी चेन को तोड़ सकते हैं। भारत का स्वास्थ्य विभाग का स्थान विश्व में 112वे नंबर पर आता है। देश में अभी लगभग एक लाख वेंटिलेटर ही उपलब्ध है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने वेंटिलेटर बनाने के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। घरेलू कंपनियां, सामाजिक संगठन (एनजीओ), बॉलीवुड सितारों आदि का भी सहयोग मिल रहा  है। भारतीय रेल की महत्वपूर्ण सराहनीय पहल जिसमें रेल की बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने का निर्णय किया है।
            

         इससे घबराने या तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है बल्कि कुछ छोटी - छोटी सावधानियां से इससे बचा जा सकता है जिसमें :- सोशल डिस्टेंस, खांसते, छींकते समय रुमाल, टिशू पेपर आदि से मुंह या नाक को ढक कर रखें, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन एवं साफ पानी से धोएं, बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को ना छुए, संक्रमित सामग्री कि संपर्क में आने के बाद आंख या नाक छूने से बचे। इन छोटी-छोटी सावधानियों से हम इस वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं। 

घर पर रहें, सुरक्षित रहें ! भारत माता की जय