दौड़ने के है अनेक फायदे


उम्र बढ़ती है - 

ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोट्र्स मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार सप्ताह में 1 घंटे की वाॅक भी व्यक्ति की औसत उम्र 3 साल तक बढ़ा सकती है।

नींद सुधरती है - 

साइंस डायरेक्ट जर्नल के अनुसार यदि दिन में 30 मिनट भी रनिंग की जाए तो जल्द और गहरी नींद आती है।

दिल मजबूत होता है - 

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडि
सिन के नुसार 8283 लोगों पर किए गए शोध में पाया गया कि सप्ताह में औसत 10 किमी दौड़ने वाले लोगों में हृदय रोगों में मृत्यु का खतरा 45 प्रतिशत तक कम रहा। 

वजन घटता है - 

यदि 9.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 30 मिनट तक सप्ताह में 5 दिन दौड़ लगाई जाए तो व्यक्ति 340 कैलोरी बर्न कर सकता है। इससे साल भर में लगभग 12 किलो वजन कम किया जात सकता है। 

एकाग्रता बढ़ती है - 

शोध के अनुसार सप्ताह में चार दिन तक यदि 30 मिनट प्रतिदिन के हिसाब से रनिंग की जाए तो यह एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त मजबूत हो जाती है। एकाग्रता बढ़ाने और ध्यान में फायदा मिलता है। 

मूड बेहतर होता है - 30 मिनट की जांगिंग मूड बेहतर कर सकती है।

वाॅकिंग वर्कआउट 

वार्म अप - 

शरीर को तैयार करने के लिए सामान्य चाल से 10 मिनट तक वाॅक करें। इससे शरीर हलका होकर आरामदायक स्थिति में आ जाएगा।

अपनाए 30 सेकंड का पावर इंटरवल - 

अब 30 सेकंड तक पूरी क्षमता के साथ वाॅक करें। हालांकि ध्यान रहे, दौड़ना नहीं है। इसके तुरंत बाद 30 सेकंड तक धीमी और आरामदायक चाल से टहलें। इस चक्र को 9 बार दोहराएं

कूल डाउन - 

अब सामान्य चाल से 10 मिनट तक टहलें। इससे तेज वाॅक के दौरान खर्च हुई ऊर्जा को शरीर रिकवर कर लेगा। आपको थकावट कम महसूस होगी।

ज्यादा फैट बर्न करने के लिए करें हिल वाॅक - 

यदि और तेजी से शरीर का फैट बर्न करना चाहते हैं तो इसी तकनीक को किसी हिल पर करने से ज्यादा फायदा पा सकते हैं। 30 सेकंड तक सामान्य चाल से नीचे उतरें।