अच्छी नींद के लिए व्यायाम-योगासन
नींद न आना, बीच-बीच में नींद से जागजाना, आजकल आम समस्या हो गई है। वर्तमान समय में चिंता से उत्पन्न तनाव हमारे मन-मस्तिष्क में अनेक नकारात्मक विचार उत्पन्न करता है। इसी तनाव के कारण हमारे नींद पूरी नहीं हो पाती है हमारा शरीर तो आराम की अवस्था में होता है पर हमारा मस्तिष्क जाग्रत अवस्था में होता है जिस कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ विशेष व्यायाम-योगासन प्रातः कालीन व्यायाम में शामिल करे:-
ध्यान लगाना
ध्यान लगाने के लिए एक शांत जगह का चयन करें, जहां आप 20 से 30 मिनट बिना किसी शोर-शराबे के बैठक सकें। ध्यान लगाने से पहले कुछ हल्का-फुल्का व्यायाम या आसन करें जिससे आपकी चिंता कम हो और आप आराम से ध्यान लगा सकें। अपनी आँखें बंद कर अपने आराध्य देव, गुरू या खाली दीवार की ओर ध्यान केंद्रित करें, और अपनी स्वांस की ओर ध्यान केंद्रित कर एकाग्रता बनाये रखे। मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले विचारों को देखें, उनसे संघर्ष न करें, विचार की तुलना में जागरूक होना आपको अधिक ऊर्जा देता है। इसका वर्णन करना या अनुभव करना अपने आप में एक चुनौती है। यही कारण है कि ध्यान एक अभ्यास है। अपने मन-मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों को उत्पन्न न होने दे, हर समय सकारात्मक रहें।![]() |
| (Fire Log Pose) |
अग्निस्तम्भासन योग
अग्निस्तम्भासन योग (Fire Log Pose) को करने के लिए दाएं पैर को मोड़कर पालथी मारने वाली अवस्था में रखें। अब बाएं पैर के पंजे को दाएं घुटने पर रखें और धीरे-धीरे दूसरे पैर को भी पालथी वाली स्थिति में ले जाएं। ऐसा करते समय कमर के नीचे के हिस्से में हल्का खिंचाव महसूस होगा। अब सांस बाहर छोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर रखें। इस स्थिति में 1 मिनट के लिए रूकें।
पादंगुष्ठासन
पादंगुष्ठासन (Big toe Pose)
इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे आगे 
(Big toe Pose)
झुकते हुए पंजों छूने का प्रयास करें। अब थोड़ा और झुकें और पैरों की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें ताकि पंजे न उठें 30 सेंकड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। यह आसन एकाग्रता, यादाशत और फोकस को बेहतर बनाता है और आॅस्टियोपोरोसिस को रोकने मे काफी हद तक मदद करता है।
शवासन
शवासन की मुद्रा में आपका शरीर एक शव जैसी स्थिति में रहता है। इस स्थिति में जब आप सांस अंदर लेते हैं और बाहर छोड़ते हैं तो इससे आपके तनाव में कमी होती है और आपका नर्वस सिस्टम भी शांत होता है। शवासन करने लिए सबसे पहले एक योग मैट लें और उस पर पीठ के बल लेट जाएं, अब अपने दोनों पैरों को फैला ले, दोनों हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें। अब अपने शरीर को पूरी तरह शांत अवस्था में छोड़ दे। इस प्रक्रिया को कम से कम 5 से 10 मिनट तक लगातार करें। याद रखे कि इस दौरान किसी भी चीज के बारे में न सोचें और केवल योगासन पर ही ध्यान दे। इस योगासन को आप रोज सोने से पहले कर सकते है।


0 टिप्पणियाँ