दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए सुबह नाश्ता करना आवश्यक है । नाश्ते में पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोग नाश्ते में गलत खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं जिसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं व अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं । आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट किन खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए...........
चाय - कॉफी
अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं । यह ठीक नहीं है क्योंकि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है । ऐसा करने से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्त्राव बढ़ जाता है जिससे कुछ लोगों में गैस्ट्राइटिस ( पेट में सूजन ) की समस्या भी हो सकती है । इसलिए सुबह चाय या कॉफी खाली पेट लेने के बजाय बिस्किट , बेड के साथ ले सकते हैं ।
खट्टे फल
फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं लेकिन खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड अधिक बन सकता है । फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर और फुक्टोज पाया जाता है जिससे आपका पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है । इसलिए आपको खासतौर पर अमरूद और संतरे जैसे खट्टे फलों का सुबह खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए ।
कच्ची सब्जियां
खाली पेट सलाद और कच्ची सब्जियां खाना नुकसानदायक हो सकता है , क्योंकि इनमें फाइबर पाए जाते हैं जो खाली पेट खाने पर आसानी से नहीं पच पाते हैं । इनके सेवन से पेट भारी लगना , पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं ।
केला
खाली पेट केले के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा का संतुलन बिगड़ सकता है इसलिए सुबह के समय खाली पेट केला खाने से परहेज करें । ठंडे पेय पदार्थ खाली पेट ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से आपके म्यूकस मेम्बेन को नुकसान पहुंच सकता है और दिनभर आपका पाचन धीमा मड़ सकता है । इसलिए सुबह खाली पेट गुनगुने पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए ।
टमाटर
टमाटर का सेवन लाभदायक होता है लेकिन खाली पेट टमाटर खाना बेहद जाता है जो पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एसिड के साथ मिलकर पेट में गैस दर्द और सीने में दर्द की समस्या पैदा कर सकता है ।
दही
दही का सेवन सेहत के लिए अचा माना जाता है । लेकिन सुबह खाली पेट दही खाने से सादे की बजाय नुकसान हो सकता है । इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का निर्माण सकता है जो पेट में मौजूद तोकेक एसिड को खत्म कर देखा है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है ।
तीखा भोजन
सुबह खाली पेट माने में और मसाले से भरपू भोजन के सेवन में है । मिर्च और मसाले तीखे होने के है । इसलिए खाली पेटमसालेदार खाद पदार्थों को खाने से परहेड करें ।
खाली पेट इनका सेवन करें
गुनगुने पानी के साथ शहद लें - सुबह के समय गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पिएं । यह बहुत सारे खनिज , विटामिन , पलेवनोंइड और एंजाइम प्रदान करता है जो पेट को साफ व स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं । इसके अलावा यह बजन कम करने में भी सहायक होता है ।
एलोवेरा जूस - अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है या पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप खाली पेट एलोवेरा का जूस लें । इससे न केवल आपका पेट साफ हो जाता है बल्कि कब्ज की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है ।

0 टिप्पणियाँ