तिल मूंगफली के
लड्डू
तिल और भुनी हुई मूंगफली
को पीस का बनाए हुए तिल और मूंगफली के स्वादिष्ट लड्डू। तिल
और मूंगफली की तासीर
गर्म होती है जिसकी सर्दियों में बहुत जरूरत होती है। सर्दियों के मौसम में तिल और
मूंगफली इम्योनिटी पावर को बढ़ाते है जो कि सर्दी से बचने में काफी सहायक होती है।
तो इस सर्दी घर पर ही बनाए तिल के लड्डू से खाने में बहुत ही टेस्टी और हैल्थ के
लिए भी काफी अच्छे है।
आवश्यक
सामग्री
·
सफेद तिल- 1 कप (150 ग्राम)
·
मूंगफली- 1 कप (175 ग्राम)
·
बादाम- 1/2 कप (80 ग्राम)
·
घी- 1/2 कप (100 ग्राम)
·
बूरा- 2 कप (280 ग्राम)
·
इलायची- 1 छोटी चम्मच
विधि
तिल मूंगफली के लड्डू
बनाने के लिए एक पैन में 1 कप सफेद तिल डाल कर चलाते हुए धीमी आंच पर हल्का ब्राउन
होने तक भून लीजिए।
अब एक कप मूंगफली के भुने
हुए दाने लेकर उसे मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लीजिए। इसी तरह 1/2 कप बादाम ले कर उन्हें भी
दरदरा पीस लीजिए और अलग बर्तन में निकाल लीजिए। अब भुने हुए तिल में से थोड़े से
तिल निकाल कर बाकि बचे तिल को भी दरादरा पीस कर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
अब एक पैन में 1/2 कप घी डाल कर गर्म कर लीजिए। घी
के मेल्ट हो जाने पर इसमें बादाम पाउडर डाल कर चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक
मिडियम आंच पर भून लीजिए। बादाम पाउडर के हल्का भून जाने पर इसमें मूंगफली का
पाउडर डाल कर मिलाते हुए भून लीजिए। मूंगफली अच्छे से भुन जाने पर आंच को बंद कर
के मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए।
अब इस मिश्रण में तिल का पाउडर डाल कर मिला दीजिए। सभी चीजों के
हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें 2 कप बूरा और 1 छोटी चम्मच इलायची डाल कर अच्छे से मिला दीजिए। बूरा अच्छे से मिल जाने पर इस मिश्रण में 2 बड़ी चम्मच ताज़ा मलाई डाल कर हाथ से
अच्छे से मिला दीजिए। मलाई अच्छे से मिल जाने पर लड्डू का मिश्रण बन कर तैयार है।
लड्डू बनाने के लिए थोड़ा सा
मिश्रण हाथ में ले कर दोनो हाथों से दबाते हएु गोल आकार दे कर लड्डू बना लीजिए।
लड्डू का आकार गोल हो जाने पर लड्डू को साबुत भुने हुए तिल में लपेट कर दोनो हाथों
से एक बार फिर से दबाते हुए गोल आकार दे दीजिए। तिल मूंगफली के लड्डू बन कर तैयार
है इसी तरीके से सारे लड्डू बना कर तैयार कर लीजिए। इतने मिश्रण से 30 लड्डू बन कर तैयार हए है। आप इन
लड्डू को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में रख कर 1-2 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
उरद दाल लड्डू
|
आवश्यक सामग्री |
|
उड़द दाल आटा 500
ग्राम |
|
शक्कर 400
ग्राम |
|
घी 500
ग्राम |
|
गोंद 250
ग्राम |
|
काजू 100
ग्राम |
|
बादाम 100
ग्राम |
|
सूखा खोपरा 250
ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) |
|
पिस्ता 100
ग्राम |
|
खारक 250
ग्राम |
|
इलायची पाउडर 1 छोटा
चम्मच |
|
जायफल पाउडर ½ छोटा
चम्मच |
|
आवश्यक सामग्री |
|
उड़द दाल आटा 500 ग्राम |
|
शक्कर 400 ग्राम |
|
घी 500 ग्राम |
|
गोंद 250 ग्राम |
|
काजू 100 ग्राम |
|
बादाम 100 ग्राम |
|
सूखा खोपरा 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) |
|
पिस्ता 100 ग्राम |
|
खारक 250 ग्राम |
|
इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच |
|
जायफल पाउडर ½ छोटा चम्मच |
उड़द दाल के लड्डू बनाने की विधि
उरद दाल के लड्डू अक्सर ठण्ड के मौसम में खाने के लिए बनाये जाते है. बहुत
ही आसान है यह लड्डू बनाना और स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट लगते है. उसी के साथ यह
खाने में भी बहुत हैल्थी होते है. आज हम आपके लिए लाये है उरद दाल के लड्डू बनाने
की विधि. तो जरा सी भी देर न करते हुए बनाने है स्वादिष्ट उरद दाल के लड्डू.
1.
उड़द दाल के लड्डू बनाने के लिए कढ़ाई
में घी डाल कर उसे गर्म होने रख दीजिए. घी के गर्म होने पर उसमें उड़द का आटा
डालिए. गैस की आंच धीमी रखिए और घी में आटे को लगातार कलछी की सहायता से भून
लीजिए.
2.
जब आटे का रंग हल्का ब्राउन होने लगे
और आटा सिक कर घी छोड़ने लगे तब उसमें गोंद डालिए. गोंद के फूलने पर उसे 5 से 7 मिनट
और आटे के साथ भून लीजिए.
3.
फिर गैस बंद कर दीजिए.(आटे को भूनने
में लगभग 30 से 35 मिनिट लग जाते है)
4.
भुने हुए आटे और गोंद के मिश्रण को
किसी दूसरे बर्तन में ठंडा होने के लिए निकाल दीजिए. (आटे को गुनगुना गर्म रखना
है. पूरा ठंडा नहीं करना है)
5.
जब तक आटे का मिश्रण ठंडा होता है तब
तक शक्कर को मिक्सर में बारीक पीस लीजिए. काजू, बादाम, पिस्ता और खारक को भी बारीक काट
लीजिए.
6.
आटे के हल्का ठंडा होने पर उसमें पीसी
हुई शक्कर, इलायची
पाउडर, जायफल
पाउडर, काजू, बादाम, पिस्ता, खरक और सूखा खोपरा डाल दीजिए.
7.
इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
अब इसमें से थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले कर गोल लड्डू बना
लीजिए. (लड्डू आप छोटे या बड़े किसी भी साइज के बना सकते है) उड़द दाल के लड्डू बन
कर तैयार है.
इन लड्डू को कुछ देर बाहर खुली हवा में भी रहने दीजिए.
इससे लड्डू सेट हो जाएंगे. जब लड्डू सेट हो जाए इन्हे डिब्बे में भर कर रख दीजिए.
मेथी के लड्डू
मेथी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।
आयुर्वेद के नजरिए से इसके पत्ते और दानों का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से
किया जा रहा है। मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, फैटी
एसिड के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए
जाते हैं। जो अर्थराइटिस के साथ-साथ डायबिटिज, कोलेस्ट्राल, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों में कारगर है।
मेथी के लड्डू एक पारम्परिक रेसीपी है जो मिठाई कम बल्कि औषधीय रूप में
अधिक प्रयोग किये जाते हैं. इसका प्रयोग प्रसव के बाद जच्चा को खिलाने के लिये या सर्दियों में होने वाले कमर या जोडों के
दर्द की दवा के रूप में किया जाता है.
इस कड़कड़ाती सर्दी में आप अपने घर के बुजुर्ग को मेथी दाना लड्डू बनाकर खिलाईये या घर से दूर रह रहे बुजुर्ग के पास इसे बनाकर भिजवाईये. आपके बुजुर्गों को बहुत खुशी मिलेगी और उन्हें खुश देखकर आप तो निश्चित रूप से खिलखिलायेंगे ही
आवश्यक सामग्री
·
मेथी दाना - 100 ग्राम (1 कप से थोड़ा कम )
·
दूध - 1/2 लीटर दूध (2 1/2 कप)
·
गेहूं का आटा - 300 ग्राम (2 कप)
·
घी - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
·
गोंद - 100 ग्राम (आधा कप)
·
बादाम - 30 - 35
·
काली मिर्च - 8-10
·
जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
·
सोंठ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
·
छोटी इलाइची - 10-12
·
दालचीनी - (4 टुकड़े)
·
जायफल - (2 जाय फल)
·
चीनी या गुड़ - 300 ग्राम(1 1/2 कप गु़ड़ के टुकड़े)
विधि
मेथी को अच्छी तरह साफ कीजिये(दाना मेथी को आप धोकर, सूती मोटे कपड़े पर डालकर धूप में सुखा कर प्रयोग में ला सकते हैं या फिर सूती साफ कपड़े से पोंछ कर प्रयोग में ला सकते हैं) साफ की हुई मेथी को मिक्सर से थोड़ी मोटी मोटी आटे जैसी पीस लीजिये. दूध को उबाल लीजिये।
पिसी हुई मेथी दूध में डालकर 8-10 घंटे के लिये भिगो दीजिये. बादाम छोटा छोटा काट लीजिये. काली मिर्च को हल्का सा(एक मिर्च के 4-5 टुकड़े करते हुये) कूट लीजिये, दाल चीनी और जायफल को बारीक कूट लीजिए, इलाइची को भी को छीलकर कूट लीजिये. ढाई में आधा कप घी डालकर, भीगी हुई मेथी को धीमी और मध्यम आग पर ह्ल्का ब्राउन होने, अच्छी महक आने तक भूनिये और किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।
बचे हुये घी को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, गोंद तल कर
प्लेट में निकाल लीजिये(गोंद एकदम धीमी आग पर तलिये), कढ़ाई में बचे घी में आटा डालकर हल्का
ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर, गुड़ के टुकड़े डालिये, धीमी आग पर पिघला कर गुड़ की चाशनी बना लीजिये. गुड़ की चाशनी में, जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, कतरे बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिलाइये, अब भुनी मेथी, भुना हुआ आटा, भुना हुआ गोंद डालकर हाथ से मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये।
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाकर, एक नीबू के आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. मेथी के लड्डू को 4-5 घंटे तक खूली हवा में ही रहने दीजिये।
मेथी के लड्डू (Methi ke Laddu) तैयार हैं, लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर
रख लीजिये और रोजाना सुबह या शाम गरम दूध के साथ एक मेथी का लड्डू खाइये और जोड़ों
के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से बचे रहिये.
सौंठ और मेथी लड्डू
सौंठ और
मेथी लड्डू रेसिपी: वैसे तो
सौंठ और मेथी लड्डू एक पारम्परिक मिठाई है लेकिन उससे कई ज्यादा इसको औषधि के रूप
में खाया जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाते वक्त ऐसी
ही सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसके सेवन से बुजुर्गो और
बच्चों को काफी फायदा मिलेगा।
सौंठ और
मेथी लड्डू बनाने के लिए सामग्री: मेथी के बीज, अदरक या सौंठ, सौंफ और गुड़ से तैयार किए गए लड्डू
ख़ासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इन लड्डूओं को
सर्दियों में खाया जाता हैं।
सौंठ और मेथी लड्डू की सामग्री
·
1/2 कप घी
·
1 कप आटा
·
1 टेबल स्पून मेथी
·
2 टी स्पून सौंफ
·
एक छोटा चम्मच सूखी, पाउडर के रूप में तैयार की गई) सौंठ
·
¾ कप गुड़ की शक्कर
सौंठ और मेथी लड्डू बनाने की विधि
1. एक भारी कढ़ाही में घी डालकर पिघाल लें। फिर उसमें आटा डालें। हल्की आंच पर इसे भूनें। करीब आधा घंटा आटे को भूनें। आप देखेंगे कि यह मिक्सचर हल्के भूरे रंग का हो जाएगा। आंच को बंद कर दें, मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। अगर मिक्सचर पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ और आपने इसमें चीनी मिला दी, तो यह मिक्सचर सूख जाएगा।
3. एक दूसरे पैन में सूखी काली मिर्च, मेथी, सौंफ डालकर भून लें और पीस लें। जब आटे का मिक्सचर पूरी तरह सूख जाए, तो इसमें चीनी, पिसा हुआ मसाला और सौंठ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
5. अपने हाथ से मिक्स करते हैं, जब तक यह अच्छी तरह मिल न जाए। लड्डू के रूप में इन्हें गोल-गोल बना लें। आखिर में इन्हें थोड़ी देर के लिए अपनी मुट्ठी में दबाकर रखें, जब तक घी बॉडी न निकले और ऊपर की लेयर मुलायम न हो जाए।
7. लड्डू को पिस्ता और बादाम से सजाकर टाइट डिब्बे में भरकर रखें। आप इन्हें चार से छह हफ्तों तक रख सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स लड्डू
सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स बहुत
पौष्टिक होते हैं और यही वजह है कि बच्चों की डायट में इन्हें शामिल करने पर जोर
दिया जाता है। अगर आपका बच्चा ड्राई फ्रूट्स खाने से इनकार करता है तो और भी कई
तरीके हैं जिनकी मदद से आप उसे सूखे मेवों का पोषण दिलवा सकती हैं। इसके अलावा
गर्भवती महिलाओं को शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाएं भी ये लड्डू खा सकती हैं।
सामग्री : एक चम्मच खसखस, एक चम्मच तिल के बीज, एक चौथाई कप बादाम, एक चौथाई कप पिस्ता, एक चौथाई कप काजू, एक चौथाई कप कटे हुए खजूर, पंद्रह से बीस किशमिश, दो चम्मच घी।
·
एक पैन लें और उसमें खसखस और तिल के बीज डालकर भून लें।
·
इसे निकालकर पैन में बादाम और पिस्ता भूनें और फिर काजू डालें।
·
जब तक इन तीनों चीजों का रंग नहीं बदलता, तब तक रोस्ट करते रहें।
·
गैस को बंद करके ड्राई फ्रूट्स को ठंडा होने के लिए रख दें।
·
अब सूखे मेवों को मिक्सर में थोड़ा मोटा पीस लें।
·
अब उसी पैन में कटे हुए खजूर डालें और फिर आपको इसमें
किशमिश डालनी है।
·
इसके बाद इस मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स के पिसे हुए पाउडर को
डालें।
·
इसमें अब आपको भुनी हुई खसखस और तिल के बीज डालने हैं।
·
जब तक खजूर तेल न छोड़ दें तब तक
मिश्रण को चलाते रहें।
·
अब आपको घी डालना है और फिर अच्छी तरह से मिक्स और फ्राई
करें।
·
इस मिश्रण को एक थाली में डालकर हल्का गर्म होने पर लड्डू
तैयार करें।
सोंठ के लड्डू
सर्दियों का मौसम हो और खाने में
आलू के पराठे या फिर गाजर का हलवा साल के अंत की सबसे अच्छी शुरुआत माना जाता है।
सर्दियों में गर्मागर्म चीजों को खाने का मजा अलग ही होता है। सर्दियों में बिकने वाले
मौसमी फलों से लेकर स्वादिष्ट मिठाइयों, पुडिंग तक हमें इस मौसम में अच्छे-अच्छे पकवान ट्राई करने का मौका
मिलता है। इन्हीं सब के बीच सोंठ के लड्डू भी सर्दियों के सबसे पसंदीदा और हेल्दी
फूड में से एक हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले सोंठ के लड्डू सभी के लिए अच्छे
होते हैं बशर्ते इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो। इस लेख में हम आपको सोंठ
के लड्डू के ऐसे 5 फायदे
बताने जा रहे हैं, जिनके
कारण आपको सर्दियों में इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना ही चाहिए। तो आइए जानते
हैं कौन से हैं फायदे।
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
मौजूदा वक्त में हम सभी अपनी इम्यूनिटी का पहले से कहीं अधिक ध्यान रख रहे
हैं। कोरोनवायरस का फिलहाल कोई स्थायी उपचार उपलब्ध नहीं होने के कारण, हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत और चुस्त
रखने के लिए खुद का तरीका अपनाना चाहिए। सोंठ के लड्डू में एंटी-बैक्टीरियल गुण
होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
सौंठ के
लड्डू बनाने की विधि
सामग्री….
सोंठ- 1 चम्मच
बादाम
पाउडर -2 बड़े चम्मच
नारियल
का पाउडर -1 बड़ा चम्मच
गोंद -4 चम्मच
घी- 3 चम्मच
इलायची
पाउडर- एक चम्मच
गुड़ -2 बड़े चम्मच
आटा -एक
कप
सूखे
मेवे (काजू, चिरौंजी, किशमिश, पिस्ता, कटे
हुए) 1 कप
विधि…
गोंद
भून कर ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लें।
कड़ाही
में घी डालकर धीमी आंच में आटा भूनें।
फिर
गुड़ पिघलाएं ।
आंच बंद
करके इसमें आटा, गोंद, सोंठ, नारियल पाउडर, बादाम पाउडर, सूखे मेवे, इलायची पाउडर और बचा घी डालकर अच्छी
तरह मिलाकर लड्डू बांध लें।
रोज़
सुबह दूध के साथ जच्चा खाये।
-संकलित
1 टिप्पणियाँ
बनाकर खिला भी देते आप
जवाब देंहटाएं