हां मैं अभी सब से दूर हूँ,

अकेला हूँ, 

खुशी है मुझे इस बात की

कि मेरे अपने स्वस्थ है।

सुरक्षित है।

बस कुछ दिनों की बात है,

फिर से एक नया सवेरा निकलेगा,

जो उमंगों से भरा होगा,

परिवार का साथ होगा,

परिवार की खुशियां होंगी। 

मेरे साथ सभी का साथ होगा।

                        - अभिषेक खरे