शरीर की सुन्दरता बढ़ाने में काले घने और लम्बे बाल अहम भूमिका निभाते हैं. यदि आप अपने बालो के झड़ने और उनके पतला होने से परेशान हैं तो टेंशन ना ले. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनके प्रयोग से आपके बाल मोटे, घने, लम्बे और खुबसूरत बन जाएंगे………..
प्याज
प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प की
समस्याओं को भी दूर करते हैं. इसके अलावा, प्याज सल्फर का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के प्रोटीन
केराटिन का मुख्य तत्व है. प्याज के रस को नियमित रूप से बालों में लगाने से बालों
की जड़ें मजबूत होती हैं और ये तेजी से बढ़ते हैं।
बालों की तेल से करे मसाज
- कोई भी प्राकृतिक तैल जैसे, ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या कनोला ऑयल लें। इसको हल्का गर्म करके इस तैल से अपने
स्कैल्प में रोज मसाज करें। मसाज के बाद सिर पर एक शॉवर कैप पहन लें और इसे
करीब एक घंटे बाद शैंपू से धो लें। बालों को झड़ने से रोकने के उपाय के रूप
में तेल से इलाज (hair fall control) करना बहुत ही फायदा पहुंचाता है।
- हर दिन कुछ मिनटों के लिए सिर की मसाज करना चाहिए, इससे सिर में रक्त प्रवाह तेज करने में मदद मिलती है साथ ही केश कूप
भी सक्रिय रहते है। सिर का मसाज सही तरीके से करने पर बालों का झड़ना रोक
सकते हैं।
- बालों को झड़ने से रोकने में बादाम का तेल भी बहुत ही उपयोगी है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपके बाल रूखे और बेजान होने के कारण झड़ रहे
हैं तो बादाम के तेल से सिर की मसाज करें। इससे बालों का रूखापन दूर
होता है और बालों का झड़ना कम होता है।
मेथी के बीज
बालों को झड़ने से रोकने और उन्हें
बढ़ाने के लिए मेथी प्रभावी रूप से काम करता है. मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक
एसिड होता है जो बालों की जड़ों के साथ बालों के रोमछिद्रों को भी मजबूत बनाता है.
मेथी में प्राकृतिक तेल होता है जो बालों को टूटने से बचाता है और उनमें चमक लाता
है।
नींबू और नारियल तेल से मसाज (Lemon and Coconut Oil)
नींबू और नारियल बाल झड़ने की दवा है।
बालों के झ़ड़ने या टूटने पर सिर में नींबू के रस में दो गुना नारियल का तेल
मिलाकर अंगुलियों की अग्रिम पोरों से धीरे-धीरे बालों की मालिश करने से बाल झ़ड़ने बन्द हो जायेंगे। ये घरेलू नुस्ख़ा बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता
है।
गीले बालों को नेचुरल
तरीके से सूखने दें
जहां गीले बालों पर कंघी करने से बाल ज्यादा
टूटते है वहीं, बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से भी बाल बहुत अधिक
संख्या में टूटते है। इसलिए बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
न करें, बल्कि उसे नेचुलर तरीके से सूखने दें और तभी बालों में कंघी करें।
अन्य उपाय
तनाव
कम कर, उचित आहार लेकर, बाल संवारने की उचित तकनीक अपनाकर और यदि संभव हो तो बालों को झड़ने से
रोकनेवाली दवाइयों का उपयोग कर बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है।
फफूंद संक्रमण की वजह से बालों को झड़ने की समस्या को बालों की सफाई पर ध्यान देकर, दूसरों के ब्रश, कंघी, टोपी आदि का उपयोग न
कर बचा जा सकता है। दवाइयों की सहायता से वंशानुगत गंजेपन के कुछ मामलों को रोका
जा सकता है।
- अरंडी के तेल का प्रयोग बालों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद अम्ल बालों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है।
- अरंडी के तेल की संद्रता बहुत अधिक होती है उसे कम करने के लिए नारियल
का तेल भी मिला सकते है।

0 टिप्पणियाँ